IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News दमोह जेल में नवाचार, पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्प प्रकृति को हरा-भरा करने के लिए पौधों की नर्सरी भी तैयार

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश

असंतुलित होते पर्यावरण को लेकर जहां पूरा विश्व चिंतित है, वहीं इसके संतुलन को बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, वृक्षारोपण और जन जागरण अभियान चलाये जा रहे है। दमोह जिला जेल में भी लगातार इसी प्रकार की तैयारियां चल रही है। जेल उपाधीक्षक सी एल प्रजापति के द्वारा दमोह जिला जेल में विभिन्न प्रकार के नवाचार लगातार कराए जा रहे हैं जिसमें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और अधिकार के संबंध में भी जानकारी लगातार दी जाती है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां देशभर में विविध प्रकार के आयोजन हुए वही दमोह जिला जेल में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मनुष्य के प्रकृति के प्रति अधिकार, जिम्मेदारी और सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी गई। लगभग 2 घंटे तक चले कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने उद्बोधन से उपस्थित कैदियों को चिंतन मनन करने के लिए मजबूर किया वही सब ने संकल्प लिया कि वह सब प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए जीवन भर कार्य करेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button