IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News ज्यों तालाब खुदने की आई बारी, मगर ने पहले ही कर ली तैयारी।

रिपोर्टर कमला कान्त जोशी पन्ना मध्य प्रदेश

पन्ना  देवेन्द्र नगर के बार्ड क्रमांक 13 एवं 14 में विगत रोज कहावत को चरितार्थ करने वाला दृश्य देखने को मिला। जहाँ पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री व देवेन्द्र नगर नगर परिषद की पार्षद अजया सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा करीब 250 महिलाओं से नारी सम्मान योजना के आवेदन फार्म भरवाने के साथ ही उन्हें पार्टी की सदस्यता भी दिलवायी। उनका कहना है कि यदि प्रदेश में हमारी पार्टी एवं‌ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार आई तो महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये उनके खाते में डाले जायेंगे साथ ही 500 रुपये में गैस सिलेंडर भी दिया जयेगा। कांग्रेस नेताओं की इस नौटंकी को देख लोग आपस में चुटकी लेते नजर आये जो कह रहे है कि चुनाव से पहले पार्टियों कितना ड्रामा करतीं हैं। अभी तालब खुदा नहीं है पर “मगर”पहले से ही अपना डेरा डालने की तैयारी करने लगी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button