IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News किशोरी के साथ छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

खेत पर बाबा को खाना देने जा रही एक नाबालिग लड़की को रास्ते में एक युवक ने पकड़ लिया | छेड़छाड़ करने लगा | किशोरी के विरोध करने पर हाथापाई की | शोर मचाने से युवक फरार हो गया | किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है | कस्बा के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार को उसकी 14 वर्षीय पुत्री दोपहर 2:00 बजे के आसपास अपने बाबा को खाना देने खेत पर जा रही थी | रास्ते में मोहल्ला काजी सराय निवासी रक्षपाल के पुत्र सुमित ने उसको पकड़ लिया | जबरदस्ती खींचकर कब्रिस्तान की तरफ ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा | विरोध करने पर सुमित ने लात, घूंसो से पीटा | इससे उसको कमर व गर्दन में काफी चोट लगी है | शोर मचाने पर सुमित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया | घर वापस आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी | स्पेक्टर राजकुमार पांडे ने बताया कि जांच कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button