IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कार से 9 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई   जिले के बघौली में पुलिस को कार की तलाशी में 9 किलो गांजा मिला है | पुलिस से गांजा तस्करी से जोड़ कर मामले की जांच कर रही है | बघौली पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है | इसमें दो आरोपी हरदोई और एक फर्रुखाबाद का है | बघौली चौकी प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह व फोर्स के साथ के बघौली- माधोगंज मार्ग पर बीकापुर के पास वाहनों की जांच कर रहे थे | इसी दौरान एक कार को रोका गया | बताया कि कार की तलाशी में 9 किलो गांजा मिला | बताया कि कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है | बताया गया कि गिरफ्तार किए गए कर सवाल लोगों ने अपनी पहचान बिलग्राम के बैफरिया निवासी अंकित यादव, रंजीत यादव और फर्रुखाबाद के इंदिरा नगर निवासी सूरज यादव उर्फ लालू बताया है | तीनों गांजे की सप्लाई करते थे | गांजा की तस्करी की आशंका के दृष्टिगत मामले की छानबीन की जा रही है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button