IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News   दोस्त ने दोस्त के साथ किया विश्वासघात पहले शराब पिलाकर सुलाया सोना चांदी के जेवरात और मोबाइल बाइक ले भागे आरोपी

रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश

अनूपपुर जिला रामनगर थाना अंतर्गत लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है पुलिस ने बुधवार को 24 लाख 80  हजार की चोरी का खुलासा किया पुलिस ने बताया कि अपने ही दोस्त को पहले शराब पिलाई नशे में पीड़ित को नींद आई तभी आरोपियों ने सोने और चांदी के जेवर पार कर दिए पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार करते हुए जेवरात को जप्त कर लिया सोने चांदी देख नियत हुई खराब 4 जून फरियादी अजय कुमार पिता शोभनाथ कुशवाहा (36) . निवासी शांति नगर राजनगर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसने बताया कि 1 जून शाम के करीब शाम के 5:00 बजे शांति नगर रावण दहन ग्राउंड.मे वह अपने दोस्त राम पनिका और नाबालिग के साथ शराब पी रहा था

इसके बाद और शराब पीने के लिए दोस्तों के साथ स्वयं की बाइक से ग्राम पथरौड़ी जाकर शराब ली वहां से छोट डोगरिया के जंगल केवाई नदी के किनारे बैठकर शराब पी नशा ज्यादा होने से वहां वही पर सों गया 2 जून को सुबह 6:00 बजे जब नींद खुली तो उसने देखा कि उसके पहने हुए जेवरात सोने के ब्रेसलेट चार सोने की अंगूठी गले में सोने की चैन दो मोबाइल बाइक कीमत करीब ₹24 लाख ,80  हजार की चोरी हो गई. एडीजी शहडोल ने घोषित किया ₹30 हजार का इनाम अनूपपुर जिला में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों अज्ञात आरोपियों की तलाश पता राशि और संपत्ति बरामदगी के लिए निर्देशित किया बड़ी चोरी की घटना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जो न शहडोल ने घटने के खुलासे के लिए ₹30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया. चोरी में नाबालिक भी शामिल. फरियादी के साथ गए उसके दोनों दोस्त जो कि घटना के बाद से फरार थे जिनकी भूमिका के संबंध में फरियादी के साथ मौके पर जाकर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया आसपास के लोग से पूछताछ की लगातार कई स्थानों पे दबिश देने के बाद उसके दोस्त राम उर्फ रामा पिता जय दिन पनिका( 26) निवासी नाला दाफाई शांति नगर 7 जून को दस्तयाब हुआ इनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जिन्होंने चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किया इनके कब्जे से चोरी गया मशरूका एक सोने का ब्रेसलेट वजन करीब 200 ग्राम एक सोने की गले का चैन वजन करीब 142 तीन नग सोने की अंगूठी वजन करीब 74 ग्राम एक वन प्लस11 मोबाइल कुल कीमत 24 लाख 80 हजार रुपए का जप्त किया प्रकरण में अभी एक बाइक एक सोने की अंगूठी एक मोबाइल नहीं मिला !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button