ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से चीथवाड़ी में पाइपलाइन कार्य के लिये 86.43 लाख की स्वीकृति

चीथवाड़ी में विधायक शर्मा के जन सुनवाई कार्यक्रम के दोरान ग्रामवासियों ने प्रमुखता से उठाई थी माँग

 रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू  विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग जयपुर ग्रामीण द्वितीय अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वारा चीथवाडी में श्मशान भूमि पर नलकूप और डीआई पाइपलाइन के लिए 86.43 लाख रुपयों की स्वीकृति जारी की है। विधायक रामलाल शर्मा द्वारा चीथवाड़ी में जन सुनवाई कार्यक्रम के दोरान ग्रामवासियों ने पाइपलाइन और नलकूप की माँग प्रमुखता से उठाई थी, ग्रामवासियों ने विधायक शर्मा को अवगत करवाया था कि बुनकर मोहल्ले और मुख्य आबादी में जाने वाली पानी की पाइप लाइन जगह जगह से टूट चुकी है और ग्रामवासियों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक रामलाल शर्मा ने जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया। इस पर जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग द्वारा ग्राम पंचायत चीथवाड़ी में श्मशान भूमि पर एक नलकूप एवं बुनकरों के मोहल्ले और एसआर टंकी से मुख्य आबादी तक 100MM डीआई पाइप लाइन कार्य के लिए 86.43 लाख रुपयों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि मुझे जनसुनवाई के दोरान लोगो ने समस्या से अवगत करवाया था। जलदाय विभाग द्वारा चीथवाडी में नलकूप और पाइप लाइन कार्य की स्वीकृति जारी की है, जिससे यहाँ की जनता को राहत मिल सकेगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button