Madhya Peadesh News रीवा महापौर का दिल जीतने वाला काम, सेवानिवृत्त के मौके पर भृत्य को अपनी कुर्सी पर बैठाया, खुद के वाहन से छुड़वाया घर

रिपोर्टर रजनीश तिवारी रीवा मध्य प्रदेश
रीवा नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा अपने कार्यो को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं, चाहे वह जनता के लिए विकास कार्य हो या फिर जनता के कार्यो के लिए त्वरित निराकरण करने की बात हो। महापौर कभी सड़को पर फिल्मी हीरो की तरह जनता को राहत देने टै्रफिक व्यवस्था बनाने लगते हैं तो कभी वह भूमिपूजन और लोकार्पण जैसे कार्य अपने नगर निगम के ऐसे कर्मचारियों के हाथ में सौंप देते हैं तो कभी भीड़ में खड़े होकर सिर्फ कार्यक्रम देखते थे और व्यवस्थाओं में जुटे रहते थे। आपकों बता दें कि बुधवार को महापौर अजय मिश्रा बाबा के एक कार्य ने लोगो का दिल जीत लिया। महापौर कार्यालय में सेवा दे रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति पर उन्होंने ऐसा कदम उठाया कि चारो तरफ उनके इस कार्य की तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि महापौर अजय मिश्रा बाबा ने जो यह कार्य किया है वह आज तक नगर निगम के इतिहास में किसी महापौर द्वारा नहीं किया गया।

Subscribe to my channel