IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News 20 भैंसों सहित डीसीएम को धरमपुर पुलिस ने पकड़ा वाहन जप्त पशु क्रूरता अधिनियम के तहत की कार्यवाही

 रिपोर्टर सत्यव्रत भुर्जी पन्ना मध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को पशु तस्करी करने वालों व पशुओं को क्रूरतापूर्वक वाहन में भरकर ले जाने वालों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमति आरती सिंह व एसडीओपी अजयगढ श्रीमति कल्याणी वरकडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धरमपुर उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण सिंह मावई को प्रातः मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि एक सफेद रंग की डीसीएम गाडी में सतना तरफ से कुछ पशुओ को क्रूरतापूर्वक भरकर अवैध रूप से परिवहन कर बांदा उ. प्र. तरफ ले जाया जा रहा है

मुखविर की सूचना की तस्दीक की गयी सतना नरैनी रोड पर आने जाने वाले वाहनो को रोककर चैक किया गया कि इसी दौरान राजा ढाबा के आगे सतना नरैनी रोड पर एक डी सी एम अल्टा सफेद रंग की जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर यू पी 71 ए टी 0644 को चैक किए जाने पर वाहन में कुल 20 नग पशु जिनमें 5 नग भैंस पडिया छोटी बडी एवं 15 नग पडा छोटे बडे कुल 20 नग पशु जिन्हें क्रूरतापूर्वक रस्सी से पैर बांधकर ठूंस ठूंस कर भरकर ले जाते पाया गया चालक से वाहन में पशु परिवहन करने का परमिट मांगा गया जो पशु परिवहन का कोई बैध परिमिट नही होना बताया वाहन चालक का यह कृत्य अपराध धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम 66 ए /192 एमव्हीएक्ट के तहत दंडनीय अपराध पाये जाने से वाहन डी सी एम जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक यू पी 71 ए टी 0644 कीमती 5 लाख एवं वाहन में भरे पशु 20 नग कीमती 02 लाख रुपये के जप्त किये गये व आरोपी चालक के विरूद्ध थाना धरमपुर में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धरमपुर श्रीकृष्ण सिंह मावई,सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह चंदेल,प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा,आरक्षक भूरीसिंह ,प्रेमनारायण,नीरज ,अमित की सराहनीय भूमिका रही है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button