ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News विधायक रामलाल शर्मा ने कानपुरा और महारकलां के बूथों पर कार्यकर्ताओं से किया जनसंपर्क

 रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू  मेरा बूथ मेरा सम्मान कार्यक्रम के तहत विधायक रामलाल शर्मा ने कानपुरा और महारकलां के बूथों पर कार्यकर्ताओं से जन संपर्क किया। मेरा बूथ मेरा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत कानपुरा के बूथ संख्या 143, 142, 140, 141 और महारकलां के बूथ संख्या 137, 138, 139 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर विधायक रामलाल शर्मा ने बूथ अध्यक्ष, बूथ एजेंट और रिलीवर को भाजपा किट देकर सम्मानित किया। ग्रामवासियों द्वारा विधायक शर्मा का माला एवं साफ़ा बँधवाकर स्वागत किया। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि किसानों के कर्ज़ माफ़ी के वादे को लेकर, युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता और पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर, प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर, संविदाकर्मियों को नियमितीकरण, चौमूँ में व्याप्त पेयजल समस्या और अन्य आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर 20 जून को बस स्टेण्ड चौमूँ में एक विशाल जन आक्रोश सभा का आयोजन किया जाएगा।

उन्होने जनाक्रोश सभा में अधिक से अधिक संख्या में आमजन से पधारने का आह्वान किया। इस मोके पर भाजपा देहात मंडल बाँसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, सरपंच मीनू सेनी, पूर्व सरपंच इंद्रा पारिक, हिम्मत सिंह, बाबूलाल मालेरिया, कुलदीप सिंह, बूथ अध्यक्ष सुरेश कुमावत, जीतेंद्र कुमावत, कृष्ण कुमावत, एडवोकेट नानू राम यादव, सांवरमल यादव, सरदार मल, तीर्थमल बुनकर, दिनेश योगी, लालाराम यादव, किशन लाल यादव, माली राम यादव, रवि कुमार, दिनेश कुमावत, ललित पारिक, चंद्रवीर टाँक, किशन लाल सैनी, ओमप्रकाश सींगोदिया, राजेंद्र सैनी, राजकुमार इंदौरा, रोशन सैनी आदि का सम्मान किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button