Madhya Pradesh News बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, कंट्रोल रूम 24 7 दिन कार्य करेगा-कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल
समय-सीमा बैठक सम्पन्न, दिए गये अहृम दिशा-निर्देश

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश
संवेदन शील मुद्दो पर त्वरित रिस्पॉन्स किया जाए, सीएमओ-एसडीएम-सीएमएचओ आपस में समन्वय करके पीड़ित व्यक्ति की मदद करेंगे। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल समय सीमा बैठक में दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीइओ अजय श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा आपदा प्रबंधन अन्तर्गत बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। यह कंट्रोल रूम 24 7 दिन कार्य करेगा। साथ ही सभी एसडीएम ब्लॉक लेवल पर बैठक ले ले। उन्होंने कहा बाढ़ ग्रस्त जगहों का चिन्हाकित कर ली जाए, सभी संबधित विभाग अलर्ट मोड़ पर कार्य करें। साथ ही उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, सीएम मॉनिट सहित अन्य प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस आयोजित बैठक में एसडीएम और जिला अधिकारी तथा जनपद पंचायतों के सीईओ और नगर पालिकाओं के मुख्य कार्यपालन अधिकार मौजूद रहे। 

Subscribe to my channel