ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News बारां के मांगरोल में पुलिस पर फायरिंग, फिल्म स्टाइल में थोड़ी नाकाबंदी. 2 जवान घायल बारां।

रिपोर्टर हिमेश महावर कोटा राजस्थान

राजस्थान  के बारां जिले के मांगरोल कस्बे में रात करीब 8:00 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग कोई फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया है वहीं पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है जो हरियाणा के बताए जा रहे हैं फिल्मी स्टाइल में थोड़ी नाकाबंदी: कोटा रोड की तरफ से यह गाड़ी मांगरोल में प्रवेश कर गई थी इन बदमाशों को मांगरोल पुलिस ने रोकने का प्रयास किया जिसके लिए वेरीकट के साथ-साथ ट्रैक्टर ट्रॉली ट्रक और पुलिस की गाड़ियां को खड़ा करके रोकने का प्रयास किया इस दौरान बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में नाकाबंदी तोड़ी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी यह बदमाश नाकाबंदी तोड़ते और फायरिंग करते हुए निकले वही पुलिस फायरिंग में इनकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया इसके बाद भी बदमाश तीन पहिए पर गाड़ी को भगाने लगे हालांकि, पुलिस ने आजाद सुभाष सर्किल पर गाड़ी को दबोच लिया बदमाशों की हरियाणा नंबर की गाड़ी को भी जप्त कर लिया जिसमें शराब की बोतल मिली है साथ ही चार से पांच बदमाश है जिन्हें रियासत में लिया गया है। कोटा में वारदात को अंजाम देकर हुए थे फरार पुलिस के अनुसार रामचंद्र और भीमराज आपस में रिश्तेदार है रामचंद्र की कचोरी की दुकान रामपुर में है जहां पर दोनों बैठे हुए थे इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क अन्य लोगों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आया. उसने रामचंद्र और भीमराज दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी।इसमें भीमराज और रामचंद्र दोनों घायल हो गए जीने उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया यह फायरिंग पुराने विवाद को लेकर हुई थी इस मामले में पहले भीमराज के रिश्तेदार पर जानलेवा हमला भी किया गया था पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी थी और कोटा पुलिस की सूचना पर ही बारां पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी थी

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button