ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News नगरीय निकाय उप निर्वाचन के लिए डीईओ लेवल रेण्डमाईजेशन संपन्न

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2023 के अंतर्गत नगर परिषद बांदरी के वार्ड क्रमांक 10 और नगर परिषद बिलहरा में वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद के रिक्त पद के लिए निर्वाचन किया जा रहा है। इसी कडी में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश नायक द्वारा ईवीएम की डीईओ लेवल रेण्डमाईजेशन की कार्यवाही संपन्न कराई गई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा, नायब तहसीलदार श्री दुर्गेश तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री प्रशांत करोले, नगर परिषद बांदरी के पार्षद पद के अभ्यर्थी श्री पुष्पेन्द्र महेश यादव व श्री राजभान यादव और स्थानीय निर्वाचन के सुपरवाईजर छोटे बाबू मौजूद थे।

Subscribe to my channel