ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News प्राथमिक शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन जारी

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश
प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति हेतु दस्तावेजों का सत्यापन संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग कार्यालय एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लगातार जारी है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री मनीष वर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अखिलेश पाठक ने बताया कि लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के आदेश अनुसार जिले के चयनित प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के पूर्व दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है जिसके लिए अलग-अलग दलों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आवेदकों के समस्त मूल दस्तावेजों का सत्यापन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सागर जिले में लगभग 390 से अधिक आवेदकों प्राथमिक शिक्षकों की आवेदन सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।

Subscribe to my channel