IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमनोरंजन

शिवपुरी मध्य प्रदेश आपका सेवक होने के नाते विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा- राज्यमंत्री श्री रांठखेडा

रिपोर्टर नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश

लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा) ने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान पोहरी विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और 33 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपका सेवक होने के नाते पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय प्रवास के दौरान 33 करोड़ से अधिक की राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्र की जनता को इनसे और अधिक लाभ प्राप्त होगा। श्री राठखेड़ा ग्राम पंचायत गोवर्धन में रात्रि विश्राम कर भजन संध्या में भी सम्मिलित हुए।

मंत्री श्री राठखेड़ा द्वारा तीन दिवस के दौरान 33 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत ठेवला में 569.20 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 4.99 कि.मी.ठेवला से कुरदाना सड़क, ग्राम गिरवानी में 459.20 लाख रुपए की लागत से 6.4 कि.मी. गिरवानी से गाजीगढ़ सड़क, ग्राम पंचायत गोवर्धन में 187.04 रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 3 कि.मी. गोवर्धन से ऊमरी सड़क, ग्राम पंचायत खौदा में राशि 288.09 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 2.78 कि.मी. की खौदा से बीलवरामाता सड़क, ग्राम पंचायत जामखो में 1055.92 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले लम्बाई 6.2 कि.मी. जामखो से सिरसौद सड़क के भूमिपूजन शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button