ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News भांड बस्ती मे आयोजित हुआ नियमित टीकाकरण कैंप

रिपोर्टर सुमित कुमार बैरवा दौसा राजस्थान

जिला मुख्यालय पर पिछले कई महीनों से लाडली फाउंडेशन द्वारा मोमेंटम रूटीन इम्यूनाईजेशन ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड एक्विटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत नियमित टीकाकरण एवं कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरुकता एवं टीकाकरण कराने का अभियान चलाया जा रहा है 06/06/2023 को भांड बस्ती मोडा बालाजी के पास लाडली फाउंडेशन द्वारा गर्भवती महिला एवं बच्चो के लिए नियमित टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया पिछले कई सालों से भांड बस्ती के लोग अपने बच्चो का टीकाकरण नही कराते थे लाडली फाउंडेशन ने भांड बस्ती के लोगो को नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे मे समझाया व नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूक किया लाडली फाउंडेशन द्वारा पहली बार भांड बस्ती मे नियमित टीकाकरण शिविर का आयोजन कर गर्भवती महिला एवं बच्चो का टीकाकरण करवाया गया टीकाकरण शिविर के दौरान शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैथल तिराहा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आश्विनि व कुश तिवाड़ी (पी एच एम) मौजूद रहे और लाडली फाउंडेशन टीम के साथी रूपेश शर्मा, सोहेल सिद्दकी, मनोज मीना, चिरंजीव कांबोज, एवं नीरज जैमन ने भूमिका निभाई

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button