ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News पर्यावरण दिवस पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी मे शिक्षक विश्नोई को किया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

 रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान 

धोरीमन्ना उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूबेरा मे सेवारत स्टेट अवार्डी व पर्यावरण प्रेमी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय अंतर्गत गुरु जंभेश्वर पर्यावरण संरक्षण शोधपीठ की ओर से पर्यावरण दिवस पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के प्रभारी किशनाराम बांगङवा ने जानकारी दी कि शिक्षक विश्नोई को विद्यालय मे किये जा रहे शैक्षिक व गैर शैक्षिक नवाचारों के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र उल्लेखनीय कार्यों के लिए जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति के हाथों से जारी लाइफ टाइम अचीवमेंट अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई के हाथों से दिलवाकर सम्मान किया गया। शिक्षक विश्नोई अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद खमुराम बिश्नोई के नेतृत्व मे स्वच्छ भारत अभियान चला रही संस्था कोशिश पर्यावरण सेवक टीम सांचौरी-मालाणी टीम के सह-प्रभारी के रूप में निस्वार्थ भाव से विद्यालय समय बाद विवाह समारोह व धार्मिक मैलों में तांबे के लोटों से जलपान,नशा मुक्ति अभियान, भोजन करते समय जूठन न छोड़ने हेतु जनजागरुकता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ रहकर सेवा देते हैं जो वर्तमान व आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।,इस अवसर पर धनराज सिडोलिया ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी यह जानकारी संवाददाता को धनराज शर्मा ने दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button