ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य
Maharashtra News महाराष्ट्र: ठाणे की झील में मिली एक अज्ञात महिला की लाश

रिपोर्टर मोहम्मद गुलजार अली ठाणे महाराष्ट्र
ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 4 किलोमीटर भिवंडी शहर में एक झील से अज्ञात महिला का शव मिला पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने सोमवार शाम को वरहला झील में महिला का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। भिवंडी शहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर बाद स्थानीय दमकलकर्मी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि हरे रंग की साड़ी पहनी महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है, और बताया कि शव को तभी ही पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है।


Subscribe to my channel