Madhya Pradesh News नगर परिषद चंदला के भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन का आज 13 दिन।
आमरण अनशन पर बैठे जिला सचिव महेंद्र राजा ठाकुर जिला प्रवक्ता अरविंद वर्मा की हालत नाजुक।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
जिला छतरपुर के चंदला नगर परिषद के सीएमओ मिथलेश द्विवेदी लेखापाल प्रदीप तिवारी उर्फ दीपू तिवारी नगर परिषद अध्यक्ष शोभा खटीक के खिलाफ आम आदमी पार्टी के जिला सचिव महेंद्र राजा ठाकुर एवं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अरविंद बर्मा नगर परिषद चंदला के भ्रष्टाचार के सबूतों के साथ रेस्ट हाउस के पास आज 13 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के जिला सचिव महेंद्र राजा ठाकुर एवं आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता अरविंद वर्मा और आम आदमी पार्टी के साथी नगर परिषद चंदला के सीएमओ मिथलेश द्विवेदी लेखापाल प्रदीप उर्फ दीपू तिवारीनगर परिषद अध्यक्ष शोभा खटीक के भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं कोई अधिकारी उनकी सुध लेने वाला नहीं है। 13 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए आम आदमी पार्टी के जिला सचिव महेंद्र राजा ठाकुर एवं जिला प्रवक्ता अरविंद वर्मा की हालत नाजुक हो चुकी है जो ठीक ढंग से बोल नहीं पा रहे एवं चलने में समस्या हो रही है लेकिन जिले के अधिकारियों को इन अनशन कारियों की कोई चिंता फिक्र नहीं है चाहे इनकी मौत भी हो जाए।
एक दिन एसडीएम महोदय लवकुश नगर जरूर आए थे लेकिन उनकी तरफ से कोई पहल नहीं की गई अनशन कारियों को मना नहीं पाए ना ही उनकी मांगों पर कोई विचार किया गया इसलिए अभी भी 13 दिन से आमरण अनशन जारी है।
एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रेलिया कर रहे हैं एवं बैठक कर रहे हैं लेकिन समाज के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों आमरण अनशन करने वालों की इन नेताओं को कोई फिक्र नहीं है चाहे वह भाजपा के नेता हो चाहे शासन प्रशासन का कर्मचारी हों पर कोई सहयोग करने के लिए तैयार नहीं चाहे जनता लुटती रहे आमरण अनशन करने वाले मरते रहे इन नेताओं को कोई फिक्र नहीं है। आम आदमी पार्टी के जिला सचिव महिंद्र राजा ठाकुर एवं आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता अरविंद वर्मा का कहना है कि जब तक नगर परिषद सीएमओ मिथिलेश द्विवेदी एवं लेखापाल प्रदीप तिवारी उर्फ दीपू तिवारी और नगर परिषद अध्यक्ष शोभा खटीक के खिलाफ जब तक कोई कार्यवाही नहीं होती तब तक यह आमरण अनशन जारी रहेगा चाहे मेरे प्राण ही क्यों ना निकल जाएं महेंद्र राजा ठाकुर एवं जिला प्रवक्ता अरविंद वर्मा का बजन भी घट चुका है स्वास्थ्य खराब हो रहा है दोनों की हालत नाजुक है।
इनकी 12 सूत्रीय मांगे हैं
1गलत पी आई सी गठन करके राशि निकाली गई !
2 भाजपा समर्थक भू माफिया को बने हुए मकानों पर परमिशन दी गई !
3 अवैध वसूली 6 साल से की गई राशि गमन !
4आम आदमी पार्टी के पार्षदों के वार्डो पर काम न करवाना !
5 आरटीआई का जवाब ना देना देना तो आधा अधूरा देना !
6 टूटे हुए पीपल के पेड़ जलाऊ लकड़ी बनाकर राशि निकालना !
7 फर्जी तरीके से 18 नियुक्तियां करना !
8 डीजल अपने पर्सनल गाड़ियों में डला कर फर्जी राशि निकालना !
9 आम जनता के नामांतरण 2 साल से ना करना भटक रही जनता !
10 कैश वाउचर की जांच करवाना !
11स्वच्छ अभियान के नाम से राशि गलत तरीके से निकालकर गमन करना !
12 सामान का फर्जी बिल बनाकर राशि निकालना जैसे स्ट्रीट लाइट हैंड पंप !

Subscribe to my channel