ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News पंचायत समिति बसवा के ग्राम पंचायत गुल्लाना में चल रहे महंगाई राहत कैंप का जिला कलेक्टर कमर उल जमाल चौधरी ने निरीक्षण किया

रिपोर्टर सुमित कुमार बैरवा दौसा राजस्थान

 उन्होंने लाभार्थियों से सीधा संवाद किया उनकी समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही समाधान के निर्देश प्रदान किए । शिविर में विधायक महोदय गजराज खटाना ने लाभार्थियों को अपने हाथों से गारंटी कार्ड वितरित किए उपखंड अधिकारी महोदय डॉक्टर नवनीत कुमार ने बताया कि शिविर के माध्यम से 636 लाभार्थियों को 2046 गारंटी कार्ड वितरित कर लाभान्वित किया गया और उपखंड अधिकारी महोदय द्वारा ग्रामीणों को राज सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई ब्लॉक विकास अधिकारी महोदय अजीत सिंह ने बताया कि इन राहत शिविरों के माध्यम से राज सरकार की दस योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को प्रदान किया जा रहा है तहसीलदार महोदया रश्मि शर्मा द्वारा राजस्व से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया । इस अवसर पर प्रधान सीताराम मीना द्वारा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के निर्देश प्रदान किए महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बालिका हार्दिका, प्रियांशी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। शिविर में 23 विभागों के अधिकारी जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए मौजूद रहे और प्राप्त समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस शिविर में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से प्रोग्रामर दिनेश नागर,अंकुर कुंदन, शिक्षा विभाग से ब्लॉक समन्वयक रविशंकर शर्मा सांख्यिकी विभाग से आशा खटाना, महिला अधिकारिता विभाग से पिस्ता गुर्जर डेयरी विभाग से चेतन जोशी चिकित्सा विभाग से डॉक्टर एल एस गुप्ता आयुर्वेदिक विभाग से डॉक्टर राजकमल सैनी राजीव गांधी युवा मित्र दिनेश प्रजापत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button