IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने दतिया में साढ़े पांच हजार लाड़ली बहनों को बांटे स्वीकृति पत्र

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

42 करोड़ की लागत की पाईप लाईन डालने का कार्य किया जायेगा मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में लाड़ली बहना योजना के तहत् महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरित करते हए कहा कि कन्या के जन्म से लेकर उसकी शादी की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने ली है। इसके लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना से लेकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनायें संचालित की है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र सोमवार को देर शाम स्टेड़ियम ग्राउण्ड़ दतिया में लाड़ली बहना योजना के तहत् महिलाआंे को स्वीकृति पत्रों के वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने साढ़े पांच हजार से अधिक महिलाआंे को स्वीकृति पत्रों का वितरण कर 42 करोड़ की लागत से पाईप लाईन डालने के कार्य की घोषणा की। गृह मंत्री मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत् एक सप्ताह से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृति पत्रों के वितरण कार्यक्रम निरंतर जारी किये जा रहे है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद दतिया के तहत् लगभग साढ़े पांच हजार महिलाओं को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वीकृति पत्रों के साथ महिलाओं के खाते में एक रूपये की राशि भी जमा कराई गई है। जिससे बहनों के खाते क्रियाशील रहे और 10 जून को आसानी से उनके खाते में प्रथम किश्त के रूप में एक हजार रूपये की राशि जमा होने में किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि किसी बहन के खाते में किसी कारणवास राशि न पहंचने पर वह चिन्ता न करें बल्कि उन्हें जो स्वीकृति पत्र प्रदाय किया गया है उसे ले जाकर अपने वार्ड पार्षद, सरपंच तथा संबंधित अधिकारी से सम्पर्क करें जिससे बैंक खाते में प्रथम किश्त की राशि तत्काल जमा कराने की कार्यवाही की जा सके। कन्याओं की शादी के लिए मिल रहे 49 हजार रूपये गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां संस्कृति का उत्थान होता है। जिस परिवार में महिला की पूजा होती है

वहां लक्ष्मी का वास होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में माँ से बड़ी कोई चीज नहीं है। माँ की सेवा करने पर किसी की पूजा की आवश्यकता नहीं होती है। डॉ. मिश्र ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने कन्या के जन्म से लेकर उसकी शादी की व्यवस्था राज्य सरकार ने की है। इसके लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् गरीब परिवार के बेटियों की शादियां भी बड़े धूम-धाम से हो सके। योजना के तहत् बेटी को 49 हजार रूपये की नगद राशि भी प्रदाय कर रही है जिससे बेटियां अपनी इच्छा के अनुरूप गृहस्थी का समान खरीद सके।  सास-बहू को मिलेगी समान रूप से राशि गृह मंत्री ने कहा कि शासन ने वृद्धावस्था पेंशन की राशि 600 रूपये से बड़ाकर एक हजार रूपये कर दी गई है जबकि लाड़ली बहना योजना में बहनों को भी एक हजार रूपये की राशि प्रतिमाह प्राप्त होगी। इस प्रकार सास एवं बहू को समान रूप से राशि प्राप्त हा सकेगी। गृह मंत्री ने कहा कि 15 वर्ष पूर्व दतिया में पानी की विकराल समस्या थी। जिसके लिए आंदोलन हुआ करते थे लेकिन अब सभी को आसानी से शुद्ध एवं स्वच्छ पीने का पानी मिल रहा है। दतिया में शांति का राज्य कायम हुआ है। डॉ. मिश्र ने कहा कि दतिया अब उत्सवों एवं महोत्सव का शहर बन गय है। जहां दतिया महोत्सव, फाग महोत्सव जैसे आयोजन हो रहे है वहीं 9 अगस्त से 14 अगस्त तक पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण होगा। इस दौरान कथावाचक श्री प्रदीप मिश्रा की कथा का भी आयोजन होगा। 9 अगस्त को माता बहने पीले वस्त्र घारण कर कलश यात्रा में शामिल होगी। कार्यक्रम के शुरू में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष योगेश सक्सैना, जिला पंचायत दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी, उपाध्यक्ष संतोष लशकरी सर्वश्री विपि गोस्वमाी, अतुल भूरे चौधरी, गिन्नी राजा परमार, जीतू कमरिया, राम बहादुर सिंह गुर्जर सहित पार्षदगण आदि उपस्थित रहे।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button