Madhya Pradesh News 15 जून से बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष प्रारंभ

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश
अतिवृष्टि एवं बाढ़ से निपटने हेतु कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर निगमायुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है ।इसी क्रम में नगर निगम क्षेत्र में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन कार्यों के संचालन हेतु 15 जून से बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष को प्रारंभ करने के आदेश नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने दिए हैं । बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर 43 में 24 घंटे अवकाश के दिनों में भी संचालित रहेगा। जिसमें 3 पारियो में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन कार्यों के संचालन हेतु राजेश सिंह राजपूत सहायक आयुक्त ( मोबाइल नंबर 7583894232) को नोडल अधिकारी बनाया गया है । सईउद्दीन कुरेशी फायर प्रभारी( मोबाइल नंबर9993481357) को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष में प्रत्येक पारी में एक प्रभारी, सहायक प्रभारी सहित 12-12 कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के पास जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्राली, और अन्य आवश्यक सामग्री(गैती, फावड़ा ,रस्सी , रोशनी के लिए टॉर्च आदि) उपलब्ध रहेगी।
निगमायुक्त ने समस्त अधिकारी, उपयंत्री ,स्वच्छता निरीक्षकों को आदेशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्राली ,सब्बल, फावड़ा सहित अन्य आवश्यक सामग्री आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Subscribe to my channel