ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News बाटोदा थानाधिकारी एवं दलाल बीस हजार रुपये की रिश्वत लेने रंगे हाथों गिरफ्तार

रिपोर्टर सूरज मल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

 सवाई माधोपुर ए सी बी मुख्यालय के निर्देश पर सवाई माधोपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए रामकेश मीना उपनिरीक्षक पुलिस थाना अधिकारी बाटोदा जिला सवाई माधोपुर को उसके दलाल कुंजीलाल मिना (प्राइवेट व्यक्ति)के माध्यम से परिवादी से बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक अतिरिक्त चार्ज श्री हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की सवाई माधोपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि बजरी की ट्रेक्टर ट्राली चलाने देने की एवज में रामकेश मीणा उपनिरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना बाटोदा जिला सवाई माधोपुर द्वारा पंद्रह सौ रुपये प्रति ट्राली अथवा बीस हजार रुपये मासिक बंधी के रूप में रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।जिस पर एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कालूराम रावत के निर्देशन में एसीबी की सवाई माधोपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यपन किया जाकर आज मय टीम ट्रेप की कार्यवाही करते हुए दलाल कुंजीलाल मीणा पुत्र रामस्वरूप मीना निवासी ठिकरिया पुलिस थाना बामनवास जिला सवाई माधोपुर (प्राइवेट व्यक्ति )एवं रामकेश मीणा पुत्र श्री रामभजन मीणा निवासी नो बिस्वा टोडाभीम जिला करौली हाल उपनिरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना बाटोदा जिला सवाई माधोपुर को परिवादी से बीस हजार रुपये की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button