ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमनोरंजन

शहडोल मध्य प्रदेश अपर कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र कटकोना का किया निरीक्षण

अपर कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों का अपने समक्ष कराया वजन

रिपोर्टर दुर्गेश कुमार गुप्ता शहडोल मध्य प्रदेश 

शहडोल 13 जनवरी 2023- अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने आज जनपद पंचायत बुढार के आंगनवाड़ी केंद्र कटकोना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र के भोजन का निरीक्षण किया तथा भोजन को चखा। भोजन की गुणवत्ता अच्छी पाई गई। इस दौरान अपर कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों की जानकारी प्राप्त की। जिस पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र में कोई भी कुपोषित बच्चा नहीं है।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने आंगनवाड़ी के छात्र रुचि बैगा एवं आयुष बैगा का वजन कराया। दोनों बच्चों का वजन ठीक पाया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र का पोषण वाटिका का भी निरीक्षण किया तथा वहां विभिन्न प्रकार के फल एवं फूल लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शालिनी तिवारी, सुपरवाइजर सुश्री प्रियंका ठाकुर सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button