IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News अनूपपुर नगर परिषद के पौराधार कॉलोनी में एस आई एस एफ की गुंडा गर्दी।

रिपोर्टर महेंद्र कुमार गुप्ता अनूपपुर मध्य प्रदेश

अनूपपुर  पौराधार कॉलोनी में एस आई एस एफ के जवान रक्षक बने भक्षक आए दिन एस आई एस एफ के द्वारा आम लोगों को धमकाया व मारपीट की जाती है लेकिन प्रशासन एवं कोल माइंस की तरफ से इनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं होती है जैसे कि दिनाक 5/6/2023 को शाम के 7:00 बजे लगभग नर्मदा तिवारी जो की रिटायर्ड कोल माइंस कर्मचारी है जिनके घर में एस आई एस एफ के एसआई कन्हैया लाल समधिया और प्रधान आरक्षक नरेंद्र बाथम के द्वारा गाली गलौज व मारपीट की गई

नर्मदा तिवारी के 31 वर्षीय पुत्र नितेश तिवारी को एस आई एस एफ के द्वारा गाड़ी में उठाकर कैंप में ले गए और नितेश तिवारी के साथ मारपीट की गई जिससे इस घटना की जानकारी जब आम जनमानस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पड़ी तो सभी ने थाने का घेराव कर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई रामनगर पुलिस प्रशासन ने दोनों अधिकारियों के ऊपर सीआरपीसी की धारा 294 323 509 452 और 34 के तहत एफ आई आर दर्ज किया गया और पीड़ित परिवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया इस तरह की घटना से आम जनमानस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में काफी आक्रोश है और भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button