IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News वृद्ध का गला दबाकर जेब से 5500 रुपए और फोन लूटा।

 भतीजा बचाने आया तो दोनों युवक हुए फरार।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार  गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास दोपहर साढ़े चार बजे दो युवकों ने एक वृद्ध का गला दबाकर जेब से 5500 रुपए और फोन लूट लिया। वारदात के बाद फरार होने वाले आरोपी सी सी टी वी फुटेज में केद हों गए। इस मामले में पीड़ित 60 वर्षीय चानौत वासी कृष्ण कुमार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में कषण कुमार ने बताया कि अपने भतीजे जसबीर के साथ एच ए यूं में डाक्टर कृष्ण कुमार सहरावत की रिटायरमेंट कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से वापस लौटते समय गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास खाली प्लाट में लधु शंका के लिए रुका था भतीजा दवाई लेने के लिए चला गया। जब प्लाट में गया तो पीछे से दो युवक आए। उनमें से एक युवक ने गला दबा दिया चाकू मारने की धमकी देकर जेब से नकदी और फोन निकल लिए। भतीजा वापस कार की तरफ आया तो मुझे न पाकर तलाश करने लगा। जब उसने प्लाट में युवक को गला पकड़े देखा तो वह दौड़कर आया तो दोनों युवक वहां से फरार हो गए। कृष्ण कुमार ने बताया कि अगर भतीजा थोड़ी देर और ना आता तो वे दोनों युवक मुझे मार देते। गला दबाने के दौरान चोट भी लगी थी।हालात खराब होने पर भतीजे ने संभाला । तुरंत 112 पर काल भी की थी। लेकिन कोई भी रिस्पोंस नहीं मिला था। इसके बाद हम बस स्टैंड चौकी में गए तो जवाब मिला वह हमारा एरिया नहीं है। वहां से सीटी थाना भेज दिया गया था। वहां से पुलिस टीम के साथ सी सी टी वी फुटेज खंगाली थी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button