IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मुख्यालय स्थित महरोई रेलवे क्रासिंग के पास 32 वर्षीया मां अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली।

 रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया   कुछ दिन पूर्व ही मायके से अपने ससुराल ग्राम महरोई आई थी। पुलिस को सूचना मिलने पर अज्ञात महिला और अज्ञात बच्चे के ट्रेन से रन ओवर हो जाने का मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। बाद में शिनाख्त होने पर महिला की पहचान डीपीएस स्कूल महरोई के संचालक टीका राम राय के परिवार की गंगोत्री राय पति समय लाल राय उम्र 32 वर्ष एवं उसी का पुत्र आदर्श राय उम्र डेढ़ वर्ष के रूप में हुई है।हालांकि घटना कल दिन के 4 बजे की है जिसकी सूचना रेलवे के कर्मचारी कन्हैया लाल यादव पिता स्वर्गीय शिव प्रसाद यादव उम्र 50 वर्ष निवासी सिंगलटोला द्वारा पुलिस को दिये जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी में रखवा दी, लेकिन पता नही चलने के कारण अज्ञात में रहा बाद में शिनाख्त होने पर मायके पक्ष वालों को सूचना दी गई।

देर रात मायके पक्ष के लोग आए। कटनी जिले के ग्राम देवरी हटाई निवासी पिता फूल चन्द्र राय ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे, ये कल शाम 4 बजे घर से निकली थी जो फिर नही लौटी, मेरे को लड़के ने लगभग रात में साढ़े नौ बजे सूचना दिया था तब हम लोग आए हैं। ये लोग प्रताड़ित करते थे और हमको शक है कि मार कर फेंक दिए हैं और पुलिस को भी मिला लिए हैं हम इनके ऊपर कार्रवाई चाहते हैं। वहीं कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव के पास से मोबाइल एवं और भी चीज बरामद की है। अभी शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा गया है, आगे की जांच मेडिकल रिपोर्ट और बयान के बाद की जाएगी। गौरतलब है कि कोई भी मां अपने कलेजे के टुकड़े के साथ विशेष परिस्थिति में ही आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होती है, जब हर दर्द की इम्तेहां हो जाती है तभी वह ऐसा करती है, अब पुलिस क्या जांच करती है और क्या तथ्य सामने आते हैं, यह तो अभी समय के गर्त में है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button