IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धनवाही के द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

 रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमारिया  नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धनवाही विकासखंड करकेली के द्वारा आवंटित सेक्टर नंबर 2 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया । सर्वप्रथम चंदिया तहसील परिसर में तहसीलदार ब्रन्देश पांडेय के सहयोग से नारियल का पौध रोपण किया गया एवं पर्यावरण दिवस की शुभकामना दी गई ।उसके पश्चात चंदिया थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी को आमला का पौधा भेंट किया गया और ।इसी तरह बालक उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य नंद किशोर कचेर, संजय अग्रवाल द्वारा, अतुल शुक्ला के सहयोग आम का पेड़ लगाया गया , नगर परिषद में आम का पौधा आशुतोष अग्रवाल ,पंकज तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष पुरषोत्तम कोल , उपाध्यक्ष अनुपम चतुर्वेदी, नगर परिषद पार्षद एवं अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में पौध रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवांकुर संस्था सचिव अनुराग तिवारी परामर्शदाता राघवेंद्र द्विवेदी cmcldp छात्र पंकज कोरी, समाज सेवी संजय साहू हार्टफुलनेश संस्था से अशोका सिंह, गणेश मनचला जी का सहयोग प्राप्त हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button