Madhya Pradesh News तीन वर्षों से तेंदूपत्ता हितग्राहियों को बोनस राशि का नहीं मिला लाभ
आखिर क्यों गरीब हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा शासकीय योजनाओं का लाभ

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
सिवनी मध्यप्रदेश एक तरफ श्रीमान शिवराज मामा जी सिंह चौहान अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणाएं मंच के माध्यम से करते रहते हैं और एक तरफ उनके द्वारा चलाई जा रही शासकीय योजनाओं से वंचित किया जा रहा है, आखिर क्यों मामाजी को गरीब हितग्राहियों की सुध नहीं है,असल में क्या है पूरा मामला जानिए हम आपको बता दें कि वन परिक्षेत्र कहानी के अंतर्गत आने वाली लघु वन उपज तेंदूपत्ता समिति कहानी के नामांकित हितग्राहियों को 2020 से लेकर आजतक तेंदूपत्ता की बोनस राशि नहीं पाई है जिससे हितग्राहियों में शासन की प्रति आक्रोश देखा जा रहा है कहानी समिति के अंतर्गत आने वाली गांव सुकवाह,घाटपिपरिया,उमरपानी,भालपानी,मढ़देवरी,लुटमरा,खैरी कला, गाड़ाघाट,अगरिया,देवरी कला,काक्षीगुदवारा,रमपुरी,शालीवाड़ा, मोहगांव,खिरकिरी एवं अन्य ग्रामों के नामांकित हितग्राहियों को अभी तक बोनस राशि प्राप्त नहीं हुई है,
तेंदूपत्ता वन समिति के फड़ मुंशी हरिसिंह धुर्वे लुटमरा, राजेन्द्र इनवाती मढ़देवरी,संतराम तुआघोघरा, सरदार सिंह डेहरिया सुकवाह,राममगन धुर्वे घाटपिपरिया, साहबलाल परते अगरिया, आशाराम परते देवरी कला, सुन्दरलाल काक्षीगुदवारा, सुग्रीव खिरखिरी एवं अन्य ग्रामों के फड़मुंशियो ने हमें बताया कि वर्ष 2020 से 2023 तक तेंदूपत्ता हितग्राहियों को बोनस राशि प्राप्त नहीं हुई है जिसके चलते सभी ग्रामों के हितग्राही परेशान एवं सरकारी योजनाओं से नाराज़ हैं एवं उन्होंने कहा कि चुनाव अभी नजदीक है,हम सभी ग्राम वासी चुनाव के समय वर्तमान सरकार का बहिष्कार करेंगे और अपनी ताकत का एहसास करवायेंगे !

Subscribe to my channel