Madhya Pradesh News हर मनुष्य को जीवन में एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए _गोविंद भैया परिहार /भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा

रिपोर्टर उषा रजक ग्वालियर मध्य प्रदेश
जिले के महामंत्री एवं मध्य प्रदेश युवा संगठन के संस्थापक गोविंद भैया परिहार ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में संपूर्ण भांडेर विधानसभा में वृक्षारोपण अभियान चलाया जिसके अंतर्गत ग्राम सोफ्ता की सुरभि गौशाला में करीब 21 पौधे लगाए गए इसके साथ साथ ग्राम बसवा , दुर्साडा,खिरिया आदि में ग्रामों निशुल्क पौधे वितरण का कार्यक्रम किया और लोगों को जागरूक किया कि जीवन में एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए क्योंकि यह प्रकृति ही है जो हमको देना सिखाती है अगर पेड़ होंगे तो हम होंगे क्योंकि धीरे-धीरे पेड़ों की संख्या कम होती जा रही है
इसलिए जो वातावरण है वह गर्म और दूषित होता जा रहा है हम लोगों को अभी चेतना नहीं आई तो आने वाला समय बहुत भयंकर होगा गोविंद भैया परिहार ने बताया कि उनका लक्ष्य एक लाख वृक्षारोपण अभियान जो विगत 4 वर्षों से जारी है उसके तहत उन्होंने अभी तक करीब ग्वालियर चंबल संभाग में 5000 पेड़ लगा चुके हैं इसी क्रम में उन्होंने बताया कि जुलाई और अगस्त के माह में प्रत्येक दिन पौधारोपण अभियान का कार्यक्रम चला जाएगा आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में करीब 101 वृक्ष का निशुल्क वितरण एवं पेड़ पौधे लगाए गए संपूर्ण भांडेर विधानसभा में इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्राण सिंह लल्ला यादव जी भांडेर मंडल के मंत्री श्री शिवचरण परिहार जी भाजपा झुग्गी झोपड़ी के प्रकोष्ठ के संयोजक जिला श्री रवि नामदेव जी कुशवाहा समाज के जिले के महामंत्री श्री अतर सिंह कुशवाहा जी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुनील पंडा जी किसान मोर्चा के महामंत्री मंडल महेंद्र सिंह चौहान जी अवधेश पाल मुकेश शर्मा अतुल यादव मातादीन अहिरवार आदि थे

Subscribe to my channel