Madhya Pradesh News विधानसभा आम निर्वाचन हेतु पूर्व तैयारी के संबंध में कलेक्टर द्वारा ईव्हीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

रिपोर्टर श्रवण वर्मा जिला गुना मध्य प्रदेश
एफएलसी कक्ष में बिना पहचान पत्र के नही मिलेगा प्रवेश, इस दौरान किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मोबाइल, कैमरा लाने पर रहेगा प्रतिबंध गुना म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री फ्रेंक नोबल ए० के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिये ट्रेनिंग अवेयरनेस ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी की एफ.एल.सी. (प्रथम स्तरीय जांच) बीईएल बैंगलुरू के इंजीनियरों द्वारा ई.व्ही.एम. सुपरवाईजर श्री मुकेश कुमार शर्मा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी गुना की निगरानी में 07 जून 2023 को प्रात: 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक कलेक्टोरेट गुना स्थित ईव्हीएम वेयरहाउस के प्रथम/द्वितीय तल पर की जायेगी। इसकी पूर्व तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस के प्रथम एवं द्वितीय तल पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। एफ.एल.सी. कार्य हेतु नोडल अधिकारी ईव्हीएम हेतु श्री संजय सोलंकी कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग गुना तथा सहायक नोडल अधिकारी ईव्हीएम हेतु श्री अनुराग जैन अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर श्रीमति जिला फातिमा, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस गुना एवं ईव्हीएम प्रभारी श्री गौतम श्रीवास्तव, सहायक प्रोग्रामर जिला निर्वाचन कार्यालय गुना श्री सुदेश सिण्डोस्कर तथा की ड्यूटी लगाये जाने के आदेश जारी किए गए हैं। 07 जून को एफएलसी कार्य के दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष/ सचिव/ प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कार्य स्थल पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मोबाइल फोन, कैमरा आदि लाने की अनुमति नही होगी। पहचान पत्र के लिए संबंधित अधिकारी/ कर्मचारियों को 06 जून को पासपोर्ट साइज फोटो कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलबध कराने के आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान सीसीटीव्ही कैमरों को ऑपरेट करके देखा गया। सभी कक्षों की ऑनलाईन मॉनिटरिंग की जावेगी। एफएलसी हॉल में प्रवेश के समय ड्यूटी आर्डर/ परिचय पत्र बताने पर ही अनुमति मिलेगी। मुख्य द्वार तक ही मीडिया को प्रवेश मिल सकेगा। आज निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री आरबी सिण्डोस्कर, तहसीलदार गुना नगर श्री गौरीशंकर बैरवा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel