ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

Rajasthan News नीमकाथाना में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, वन विभाग ने निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण को संरक्षित कर संतुलित रखने की दिलाई शपथ

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

  नीमकाथाना में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न जगहों पर वन विभाग के अलावा प्रशासन पुलिस विभाग के साथ समाज सेवियों, संगठन, निजी प्रतिष्ठानों द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ ही वृक्ष न काटने एवं पर्यावरण को संरक्षित कर संतुलित रखने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। वन विभाग ने प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए पॉलीथिन के प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। वन विभाग ने प्रीतमपुरी नर्सरी में पौधारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण दिवस पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। शहर के कोतवाली थाने में थाना अधिकारी भंवर लाल कुमावत की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रवण बाजिया ने बताया कि जन जीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने की जरूरत है। आधुनिकता की ओर बढ़ रहे विश्व में विकास की राह में कई ऐसी चीजों का उपयोग शुरू कर दिया है, जो धरती और पर्यावरण के लिए घातक है। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है। लेकिन इसी प्रकृति को इंसान नुकसान पहुंचा रहा है। लगातार पर्यावरण दूषित हो रहा है, जो जन जीवन को प्रभावित करने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की भी वजह बन रहा है। इस दौरान प्रशासन गांवों के संग अभियान में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। एसडीएम, विधायक सुरेश मोदी ने स्कूल प्रांगण में पौधे लगाए। इसके साथ ही राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना की ओर से रेलवे स्टेशन नीमकाथाना पर जल सेवा शिविर 17 मई से चल रहा है। शिविर में पर्यावरण दिवस का आयोजन राधेश्याम शर्मा जल सेवा शिविर प्रभारी व जीआरपी थाना अधिकारी गोपाल कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। जिसमें जल सेवा देने वाले स्काउट्स गाइड रोवर रेंजर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता व पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। भाषण प्रतियोगिता में शीतल रेंजर प्रथम तथा निर्मला का द्वितीय स्थान रहा निबंध प्रतियोगिता में यशवंत सैनी का प्रथम स्थान व दीपक मीणा रोवर का द्वितीय स्थान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button