IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News भावाधस (भीम) संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष, संभाग अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई

 रिपोर्टर श्रवण वर्मा जिला गुना मध्य प्रदेश

गुना भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि भावाधस (भीम) संगठन के सर्वोच्च निर्देशक मुख्य संचालक वीरेश भीम अनार्य के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश अर्जुन बाल्मीकि गुना के द्वारा सर्वसम्मति से प्रदेश, संभाग और जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन वाल्मीकि द्वारा गुना में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि. भावाधस(भीम) का प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर लाखाराम उटवाल निवासी एनएफएल विजयपुर को बनाया गया है। भोपाल संभाग अध्यक्ष पद परअश्विनी करोसिया को नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष में गुना जिला अध्यक्ष आकाश लोहट को बनाया गया है, इसी क्रम में भिंड जिला अध्यक्ष पद पर विवेक कुमार गोंदिया, मुरैना जिला अध्यक्ष पद पर अनिल करोसिया, जिला शिवपुरी अध्यक्ष पद पर जीतू खरे को बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री गिल ने बताया कि भावाधस (भीम) संगठन की पूरे मध्यप्रदेश में जिला अध्यक्ष सहित संभाग अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। यह संगठन समाज हित में कार्य कर रहा है, साथ ही समाज के गरीब तबकों के लोगों को शिक्षा और रोजगार के संसाधनों के प्रति भी आकर्षित करा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button