Rajasthan News भ्रष्टाचार को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष सुश्री निकिता गुर्जर व ई.ओ.के नाम से प्रेषित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी सत्यनारायण स्वामी को सौंपा गया।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान
गर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीणा “मनोनीत पार्षद” के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर के विभिन्न जन समस्याओं के निदान करवाने व नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष सुश्री निकिता गुर्जर व ई.ओ.के नाम से प्रेषित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी सत्यनारायण स्वामी को सौंपा गया। ज्ञापन में नगर की विभिन्न समस्याओं सहित सफाई व्यवस्था व रोशनी व्यवस्था को जनहित में सुचारू करने, नगर पालिका के अधिकारी/कर्मचारी की मिलीभगत के बिना स्वीकृति के होने वाले अवैध निर्माणों को रोकने , दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने , लंबे समय से लंबित पट्टा पत्रावलियों के पट्टे जारी करने, लंबे समय से पट्टे जारी नहीं होने के लिए , उतरदायी अधिकारियों / कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई। नगर में 1करोड़ 30 लाख की लागत से 13 नंबर high mask light लगाने में ठेकेदार व अधिकारी/कर्मचारी की मिलीभगत से हुए लाखो रुपयों के भ्रष्टाचार की जांच एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) से जांच करवाने की मांग की गई । नगर पालिका मंडल की बैठक लंबे समय से नहीं होने से जनप्रतिनिधियों की आवाज जनहित में नहीं उठ रही है, स्वायत शासन विभाग के नियमानुसार प्रत्येक 2 माह से नगरपालिका मंडल की बैठक करवाई जाने की मांग की गई। उक्त वर्णित जन समस्याओं व नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच सही समय पर नहीं होने की स्थिति में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जन आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
ज्ञापन की प्रति स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, निर्देशक स्वायत शासन विभाग जयपुर, जिला कलेक्टर चूरू व निर्देशक शासन विभाग बीकानेर को भी आवश्यक कार्यवाई करवाई जाने के क्रम में प्रेषित की गई। प्रतिनिधिमंडल में किरोड़ीमल मीणा के साथ जगनराम मेघवाल पार्षद, पूर्णमल रैगर पार्षद, पार्टी के सक्रीय कार्यकर्ता राजेश बुद्दिया, पूर्णाराम मेघवाल व महेश कुमार जाट आदि पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

Subscribe to my channel