ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक जय कृष्ण आभीर ने लोगों से किया निक्षय मित्र बनकर टीबी मरिज की मदद करने का आह्वान

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

130 लाभार्थियों के लिए प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री के किट गाड़ी में भरवाकर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर भिजवाए रियाणा ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक डा. जयकृष्ण आभीर ने आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निक्षय मित्र योजना के 130 लाभार्थियों के लिए प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री के पोषण किट गाड़ी में भरवाकर संबंधित स्वास्थ्य केंद्र भिजवाए। यह किट उनके सुपुत्र जयंत आभीर व जतिन आभीर की ओर से 25, डा ज्योति आभीर की ओर से 25, टीम “मिशन महेंद्रगढ़ : अपना जल” अभियान की ओर से 50 व ज़िला महेन्द्रगढ स्टाम्प वेंडर्स व डीड राइटर्स की ओर से 30 तैयार करवाए गए थे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम में निक्षय योजना के तहत कोई भी नागरिक टीबी मरीज को गोद ले सकता है ताकि उसे प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री दी जा सके।हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में फिलहाल टीबी के लगभग एक हजार मरीज हैं। जिला रेडक्रास सोसायटी जल्द ही आमजन की भागीदारी टीबी रोगियों की मदद के लिए सुनिश्चित करने हेतु एक खाता खोलने जा रही है जिसमें वे कम से एक व्यक्ति की 6 महीने के 500×6 यानि 3000 रुपए एकमुश्त जमा कराकर निक्षय मित्र बनकर मदद सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी मरीज को 6 महीने तक प्रतिमाह लगभग 500 रुपए की कीमत की खाद्य सामग्री की पोषण किट दी जाती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button