Rajasthan News राष्ट्रीय मीणा महासभा जिला चूरू की कोर कमेटी की बैठक आज आदिवासी मीना छात्रावास चूरू में महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व जिला अध्यक्ष किरोड़ीमल मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के जिला संरक्षक रामेश्वरलाल मीना व विशिष्ट अतिथि युवा नेता बृजलाल मीना शेहला रतनगढ़ थे ।बैठक में उपस्थित सम्मानीय सदस्यों द्वारा मीना समाज के देवत्व प्राप्त संत घाटीमदेव महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।तदोपरांत गत बैठक की पुष्टि सर्वसम्मति से की गई। बैठक में उतरी राजस्थान में आबाद बिखरी जनजाति लोगों विशेषत:बीकानेर संभाग के जिले चूरू, बीकानेर, श्री गंगानगर व हनुमानगढ़ के आबाद आदिवासी मीना समाज को आजादी के बाद से लेकर अब तक न तो किसी प्रकार की राजनैतिक नियुक्ति की गई न ही कांग्रेस संगठन में प्रदेश व जिला स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति दी गई जिसके कारण इन जिलों में आबाद मीना समाज के लोग अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं।लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे से मांग की जाती है कि बिखरी जनजाति के उक्त जिलों में आबाद मीना समाज के लोगों को संगठन व सत्ता में आवश्यक नियुक्ति प्रदान करावे। गत 31 मई 2023 को माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपने निवास स्थान सिविल लाइन जयपुर में आदिवासी मीना समाज के सभी सामाजिक संगठनों को सौहार्द्र पूर्ण वार्ता हेतु आमंत्रित किया जाने पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. एल.मीना के निर्देशों से किरोड़ीमल मीना द्वारा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव की हैसियत से माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से समाज हित मे वार्ता करने पर कोर कमेटी में उपस्थित सदस्यों द्वारा माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।।महासभा की ओर से गठित प्रतिनिधि मंडल में महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लादूराम मीना व संगठन सचिव कमलेश मीना भी शामिल थे।महासभा के जिला उपाध्यक्ष रोहिताश मीना को प्रदेश कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म डिपार्टमेंट के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर कोर कमेटी के सम्मानीय सदस्यों द्वारा मालाए पहनाकर रोहिताश मीना का भी स्वागत व अभिनंदन किया।साथ ही प्रदेश कांग्रेस के मुखिया गोविंद सिंह डोटासरा का भी आभार प्रकट किया।
गत 28 मई 2023 को भारतीय लोक तंत्र के सर्वोच्च मंदिर नई संसद भवन के उदघाटन के समय महामहिम द्रोपदी मुर्मु को निमंत्रण नही देना ,करोड़ो आदिवासियों का अपमान है जो हिंदुस्तान की कुल आबादी का 12%है ।उसी दिन गांधीवादी तरीक़े से लंबे समय से धरने पर बैठे महिला पहलवान खिलाड़ियों को ज़बरन पुलिस द्वारा उठाकर ले जाना व उन प
खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करना आदि के लिए मोदी सरकार की निंदा की गई! कार्यक्रम के अंत मे उड़ीसा राज्य के बालासोर जिले में हुई रेल दुर्घटना में मरने वाले सैंकड़ो लोगों को दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजली दी गई।साथ ही इस दुखान्तिका में घायल लोगों के जल्द ठीक होने की भी कामना ईश्वर से की गई।बैठक को जिलाध्यक्ष किरोड़ीमल मीना, उपाध्यक्ष रोहिताश मीनाना,मुख्यातिथि रामेश्वर लाल मीणा व विशिष्ट अतिथि बृजलाल मीना व मुख्य संगठन सचिव झाबरमल मीना ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन मुख्य महासचिव शेरुराम मीना द्वारा किया गया।बैठक में मेवाराम मीना, जीवनराम मीना, राजेश मीना, विष्णु मीना, रोहित मीना, अश्विन कुमार मीणा,विजय मीना, विकास मीना आदि कोर कमेटी के सम्मानीय सदस्य उपस्थित थे।

Subscribe to my channel