ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News राजस्थान के भीलवाड़ा में एक लड़की को भागकर शादी करना महंगा पड़ गया. दरअसल, रतन पूरा गांव की 19 साल की लड़की अपने माता-पिता के साथ रहती थी.

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक लड़की को भागकर शादी करना महंगा पड़ गया. दरअसल, रतन पूरा गांव की 19 साल की लड़की अपने माता-पिता के साथ रहती थी. दूसरे गांव के एक युवक का उसके यहां आना-जाना था. दोनों प्यार करने लगे. एक दिन दोनों ने घर से भागकर गुपचुप शादी कर ली. जब इस मामले की रिपोर्ट थाने में की गई तो बेटी अपने पति के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची. जहां पिता अपनी बेटी को इस मामले में समझा रहे थे तभी पुलिस वालों के सामने बेटी बोल पड़ी कि मैं नहीं जानती यह कौन हैं. बेटी की इस हरकत पर पिता भी बेहद नाराज हो गए. उन्होंने बेटी से सभी रिश्ते तोड़ लिए उन्होंने बेटी को मृत समझकर जून महीने की 13 तारीख को मृत्यु भोज करने की ठान ली. बाकायदा पिता ने शोक संदेश छपवाकर रिश्तेदारों को भेजा जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button