Haryana News कबीर सामाजिक उत्थान संस्था ने धूमधाम से मनाई संत कबीर की जयंती

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण
कबीर सामाजिक उत्थान संस्था (रजि) दिल्ली की कार्यकारिणी के सदस्यों ने आज संस्था के कार्यालय में संत कबीर साहेब की 646वीं जयंती मनाई। सर्व प्रथम संस्था के प्रधान श्री जे सी सिंघल व महासचिव श्री उमेद सिंह रंगा ने मिलकर संत कबीर साहेब की फोटो पर माल्यार्पण किया। उसके उपरान्त संगठन सचिव श्री सुरेन्द्र कुमार कटारिया , सचिव श्री धर्मबीर सिंह रंगा, Joint Treasurer श्रीमती रेखा रानी, संयोजक श्री रामस्वरूप मेहरा व सदस्य श्री मेघनाथ ढांडा ने पुष्पांजलि अर्पित की । सभी ने कबीर साहेब के जीवन दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए । समाज उत्थान हेतु अंधविश्वास व पाखंडवाद से दूर रहने का सभी ने संकल्प लिया। अन्त में संस्था के प्रधान ने सभी को कबीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी। महासचिव श्री उमेद सिंह रंगा ने सभी के लिए जलपान तथा मिष्ठान की व्यवस्था की।
Subscribe to my channel