IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अनुभवहीन ठेकेदार की लापरवाही से जा रही बेकसूर मजदूरों की जान

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा सीहोर मध्यप्रदेश

  नगर में दोपहर में एक दर्दनाक घटना ने एक युवक की असमय मौत हो गई सिविल अस्पताल से पुलिस को प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 2:00 बजे शोएब पिता रकीब उम्र 24 साल करंट लगने से मृत अबस्था में एवं एक अन्य व्यक्ति को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया उक्त आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं क्योंकि 8 दिन पहले ही भेरुंदा तहसील के ग्राम निमोटा में एक किसान के कुए में काम कर रहे एक मजदूर की शॉर्ट सर्किट से मौत हो गई थी उसके बाद यह दूसरी घटना है एक बात देखने में साफ दिखाई देती है की बिना अनुभव बिना बचाव के उपकरण दिए ही मजदूरों को काम पर लगा कर उनकी जान के साथ बिना लाईसेंस के ठेकेदार खिलवाड़ कर रहे हैं मजदूर वर्ग के लोग पैसे के लालच में काम पर चले जाते हैं जिसका खामियाजा उस आदमी को उसकी जिंदगी से हाथ धोकर चुकाना पड़ता है कई परिवार उजड़ जाते है कितने ही घर के दीपक बुझ जाते है कितने ही बच्चे बिना पिता के हो जाते है शासन को किसी प्रकार नियम बनाकर ठेकेदारों के कार्य को करने के पहले मजदूर के सेफ्टी का ख्याल रखना जरूरी हो ऐसे नियम तत्काल किए जाएं जिससे किसी बेकसूर मजदूर की मौत ना हो किसी का बेटा किसी का भाई किसी का पति किसी बच्चे के सर से पिता का हाथ न उठा जाए !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button