ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana Newsमाताजी की याद में कमरा निर्माण के लिए दी राशि

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

तहसील मुख्यालय नांगल चौधरी में ब्राहमण समाज के दानवीरों के सहयोग से निर्मित बहुमंजिला भवन को और अधिक भव्य एवं एवं अत्याधुनिक स्वरूप देने के लिए जहां कमेटी अपनी तरफ से प्रयासरत है, वहीं समाज के दानवीर भी खुल कर सहयोग कर रहे है। इसी कडी में आज नांगल चौधरी निवासी बोलतराम शर्मा मुदगिल की धर्मपत्नी स्वर्गीय अशरफी देवी के काज पर बोलतराम शर्मा एवं उनके सुपुत्रों विजय कुमार, रविन्द्र शर्मा व सुनील शर्मा द्वारा एक लाख ग्यारह हजार रुपए श्री गौड़ परिषद् नांगल चौधरी को कमरा निर्माण हेतू सहयोग राशी प्रदान की। उपरोक्त सहायता राशि देने के लिए समस्त ब्राह्मण समाज की तरफ से कमेटी ने उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि बोलतराम शर्मा सुपुत्र श्री वैद्य बद्रीप्रसाद शर्मा व उनका परिवार सदैव सामाजिक कार्यो में बढ-चढ कर हिस्सा लेता रहा है। आज भी उन्होंने स्वेच्छा से श्री गौड धर्मशाला में एक कमरे के निर्माण के लिए एक लाख ग्यारह हजार रूपये कमेटी को भेंट किए है। श्री गौड़ परिषद पूरे परिवार का हार्दिक धन्यवाद करती है और आशा करती है कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार से परिषद् के साथ जुड़े रहेंगे। इस मौके पर वैद्य राधेश्याम शर्मा, लोकेन्द्र शर्मा चोटेवाला, ओमप्रकाश मुनीम, डा.सुभाष शर्मा, बोलतराम शर्मा, शिवकुमार, अंजनी शास्त्री, पुष्करदत्त वैद्य, मनोज मुदगिल, प्रो. विजय शर्मा, रविन्द्र शर्मा, प्रधान सुनील शर्मा, महेश मुनीम, हनुमान टैना दादा, अनिल शर्मा, चिंटू शर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button