Madhya Pradesh News मजदूरों की दैनिक मजदूरी कितना है पत्रकार द्वारा पूछे जाने पर बिजुरी में संचालित प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी के संचालक सुजीत कुमार द्वारा किया गया
अभद्रता पूर्वक अपमानजनक अपशब्दों गाली गलौज का प्रयोग व देख लेने की दी गई है धमकी

रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश
जिला अनूपपुर बिजुरी हसदेव क्षेत्र का है मामला यहां पर जे यम यस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा कई वर्षों से कोयला उत्खनन कार्य कराया जा रहा है जिस पर कंपनी के संचालक व खदान की सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्डों तथा दैनिक मजदूरों से श्रम कार्य कराए जा रहे हैं प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी कॉसमॉस के संचालक सुजीत कुमार व उत्तम बोस दोनों संचालक प्रमुख के द्वारा आपसी तालमेल बनाकर मजदूरों पर काफी दबाव बनाकर कम मजदूरी देकर अन्याय पूर्वक श्रम कार्य कराए जा रहे हैं उनके द्वारा मजदूरों व सुरक्षा गार्डों को पूरे महीने की नियमित ड्यूटी नहीं दी जाती है इनके द्वारा पूरे महीने का वेतन व संपूर्ण हाजिरी बना कर मजदूरों सुरक्षा गार्डों के बैंक खातों में ऑनलाइन के माध्यम से कंपनी द्वारा निर्धारित राशि पूरा पैसा डाल दिया जाता है तथा इन राशियों का आधा से ज्यादा पैसा इन मजदूरों के खातों से निकलवा कर अपने हाथों में वापस कराई जाती है इस अनूपपुर जिले में अधिकतर गरीब नवयुवकों के बेरोजगारी होने से इन दोनों कंपनी प्रमुखों के द्वारा इस बेरोजगारी का अत्यधिक शोषण करके अन्याय पूर्वक लाभ लिया जा रहा है दैनिक मजदूरों के ऊपर इन कंपनी के प्रमुखों द्वारा दबंगई अन्याय पूर्वक पूरा दबाव बनाकर अन्याय पूर्वक शोषण करते हुए कार्य कराया जा रहा है इनके द्वारा खातों में पर दैनिक मजदूरी सिर्फ देखने के लिए दी जाती है तथा मजदूरों से निकलवा कर वापस ले ली जाती है इन संचालकों के द्वारा यदि कोई मजदूर पैसा वापस नहीं करता है तब इस दशा में तत्काल नौकरी से निकाला जा रहा है इनके द्वारा नौकरी के प्रति इतना भय का वातावरण निर्मित कर दिया गया है की यह लोग जैसा चाहते हैं कर रहे हैं कोई भी व्यक्ति मजदूर उनके खिलाफ आवाज उठाने का हिम्मत नहीं कर पा रहा है इसी 1 दिन काम करने वालों मजदूरों का मजदूरी कितना है के विषय में फोन के माध्यम से पूछे जाने पर उत्तम बोस व सुजीत कुमार से लगभग आधा घंटा कॉन्फ्रेंस बात करने पर भी इन दोनों व्यक्तियों के द्वारा तथ्य हीन इधर-उधर की भटकाने वाले बातों द्वारा गुमराह किया गया परंतु मजदूरों की निर्धारित 1 दिन की मजदूरी के विषय में फोन पर बात नहीं बताई गई है
इनके द्वारा मजदूरी कितना है इस विषय को गोपनीय बनाकर सार्वजनिक ना करते हुए मजदूरों का अत्यधिक श्रमिक शोषण किया जा रहा है इसी एक दिन के मजदूरी के विषय में जिला अनूपपुर के इंडियन क्राइम न्यूज़ रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा के द्वारा प्राइवेट सुरक्षा कंपनी के संचालक सुजीत कुमार से पूछताछ की गई तब सुजीत कुमार जवाब ना देते हुए भड़क उठे व उत्तेजना पूर्वक अभद्रता पूर्ण अपमानजनक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी गई है इसी गाली गलौज पर जानकारी प्राप्त होने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन के जिला उपाध्यक्ष अनूपपुर द्वारा फोन के माध्यम से सुजीत कुमार से यह पूछे जाने पर की एक पत्रकार सूर्यकांत मिश्रा को गाली गलौज आपके द्वारा क्यों किया गया है तो सुजीत कुमार फिर भड़क उठे व बहुत ज्यादा आक्रोशित होकर तेज आवाज में बोले की हमने गाली नहीं दिया है
आपके साथ भी ठीक नहीं होगा तथा फोन काट दिए अब सवाल यह उठता है कि इस अनूपपुर जिले में सुजीत कुमार द्वारा मजदूरों के दैनिक मजदूरी के पूछताछ शोषण के विरुद्ध न्याय हित में यदि कोई पत्रकार व कोई संगठन का प्रतिनिधि न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाएं तो सुजीत कुमार जैसे अनैतिक कार्य करने वाले दबंग लोगों के द्वारा इन लोगों का अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करके ठीक ना होने का धमकी व जान माल के नुकसान हो जाने का भी भय बना दिया जाता है ऐसे कंपनी के दबंग्ग संचालक जो कि मजदूरों का दैनिक मजदूरी में शोषण करने मजदूरों के कमाई से मालामाल होकर किन के संरक्षण में फल फूल रहे हैं ऐसे लोगों पर क्या शासन-प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही कराते हुए इन पर अंकुश लगाना संभव होगा या फिर पत्रकार संगठन के प्रमुखों का इसी प्रकार से अपमान व मजदूरों का आर्थिक श्रम शोषण सदैव होता रहेगा

Subscribe to my channel