अपराधब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News रफ्तार का कहर… कार ड्राइवर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 10 लोग घायल

ठाणे जिले के डोंबिवली शहर में नशे की हालत में एक कार चालक ने जमकर उत्पात मचाया।

रिपोर्टर मोहम्मद गुलजार अली ठाणे महाराष्ट्र

इनोवा कार चला रहा युवक कार पर नियंत्रण खो दिया और कई वाहनों को टक्कर मारी। इसमें 10 लोग घायल हो गए। इसके साथ ही कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा इसके बाद विष्णुनागर पुलिस चौकी को सौंप दिया। गौरतलब है कि डोंबिवली के नवापाड़ा, महाराष्ट्रनगर, उमेशनगर इलाके में बीती रात एक शख्स शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। बहुत अधिक शराब पीने की वजह से उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सबसे पहले अपने सामने आ रहे रिक्शे को टक्कर मारी, इसके बाद दोपहिया बाइक स्कूटर, कई कार और राहगीरों को टक्कर मारी।

सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार कार की वजह से लोगों में अफरा-तफरी भी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। इसके बाद लोगों ने मिलकर कार ड्राइवर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की फिर उसे जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। कार की टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए बताया जा रहा है। इसके साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन का आगे का हिस्सा भी टूटा गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच
कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button