Madhya Pradesh News सड़क दुर्घटना बीच रोड में खड़ी बस में घुसे बाइक सवार सड़क दुर्घटना बीच रोड में खड़ी बस में घुसे बाइक सवार

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश
उमरिया जिले के इंदवार थाना अंतर्गत आने वाली चौकी अमरपुर अंतर्गत महरोई तिराहे में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार सीधे बस से जाकर टकरा गए जिसमे दोनो बाइक सवार ग्राम महरोई निवासी दीपक कोल एवं सुरेश कोल गंभीर रूप से घायल है, जिसे पुलिस व एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र बरही भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस क्रमांक एमपी 07 एफ 2005 का चालक सवारी उतारने के लिए बस को बीच रोड में ही खड़ा कर रखा था जिससे ये हादसा हुआ अगर बस चालक के द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन किया गया होता तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था इस तरह से लापरवाही के कारण घटी घटनाएं जिले में बिगड़ती हुई यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़ी करती है। लगातार जिले में तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है जिसे बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था से रोका जा सकता है। हालांकि जानकारी के अनुसार बाइक सवार अधिकतर बिना हेलमेट के रहे साथ ही इनसे ठीक से बाइक भी चलाते नही बनता था और बाइक लेकर पेट्रोल भरवाने चल दिये थे, जिसके चलते दुर्घटना के शिकार हो गए। वहीं देखा जाय तो इन पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है ये सारी सख्तिया केवल और केवल सड़क सुरक्षा सफ्ताह में ही नजर आती है जो जिले के लिए चिंता का विषय है। हाल में ही जिला मुख्यालय के बीचों बीच तेज रफ्तार का कहर नजर आया था जिसमे स्टेशन रोड पर एक गरीब महिला को कार चालक द्वारा उड़ा दिया गया था। इतना ही नही नौसिखिए और नाबालिक भी तेज गति से बाइक और कार चलाते नजर आते हैं, उन पर भी कोई अंकुश नही लग पा रहा है। आवश्यकता है ऐसे वाहन चालकों पर सख्ती से कार्रवाई करने की ताकि उनकी खुद की और दूसरों की भी जिंदगी सुरक्षित रह सके !

Subscribe to my channel