Madhya Pradesh News थाना अमहिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत की तीन चोरियो की आरोपिया को दस्तयाब कर माननीय न्यायालय पेश किया।

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश
घटना का विवरण:- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विवेक सिंह, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनकर के निर्देशन एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना अमहिया पुलिस ने दिनांक 28.05.23 एवं 29.05.23 के दरमियानी रात बैंक आफ बडौदा शाखा सिरमौर चौराहा से एसी के दो नग आउटर चोरी करने वाली आरोपिया गुल्लू बंसल पिता किशोरीलाल बंसल उम्र 23 वर्ष निवासी निराला नगर बस्ती थाना विश्वविद्यालय जिला रीवा को नगदी एवं चोरी के मसरुका सहित गिरफ्तार किया गया आरोपिया द्वारा पूछताछ पर अपने साथी करन बंसल के साथ मिलकर 20 दिन पहले बीएसएनएल आफिस से केबिल चोरी तथा 06 महीने पहले पीटीएस कैम्पस में बाहर लगे 02 नग पुराने मोटर स्टाटर एवं केविल कॉपर तार चोरी करना उक्त उसे बेचकर प्राप्त पैसे आपस में बाट लेना बताई आरोपिया के कब्जे से 20000 रुपये नगदी एवं एसी के आउटरो के जले हुए पार्सट् जप्त किया गया। आरोपिया उक्त को पुलिस द्वारा दिनांक 03.06.23 को जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया।
नाम पता आरोपीः- गुल्लू बंसल पिता किशोरीलाल बंसल उम्र 23 वर्ष निवासी निराला नगर बस्ती
थाना विश्वविद्यालय जिला रीवा
जप्त मसरूका : – नगदी 20000 रुपये एवं एसी के आउटरो के जले हुए पार्टस
मुख्य भमिकाः- थाना प्रभारी उनि अरविंद राठौड़, उनि निशा खुता, प्रआर 273 विनोद चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक 970 हफीजुर्रहमान ,आरक्षक 577 पीयूष मिश्रा ,आर.520 विक्रम वर्मा तथा महिला आरक्षक 1068 चन्दकान्ता बारस्कर आर 25 अनूप त्रिपाठी की मुख्य भूमिका रही।

Subscribe to my channel