ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News “एक पेड़ देश के नाम” अभियान का शुभारंभ,सभी को पौधे लगाकर पेड़ बनाना आवश्यक – निंबाराम।

रिपोर्टर किशन लाल गुर्जर टोंक राजस्थान

टोंक  निवाई, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष में निवाई मे “एक पेड़ देश के नाम” अभियान के अंतर्गत राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम व लेफ्टिनेंट जनरल कमल कुमार रेपसवाल ने स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया l राजस्थान क्षेत्र पर्यावरण संयोजक विनोद मेलाना ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक ने असमय वर्षा,अतिवृष्टि, अनावृष्टि व पर्यावरण असंतुलन से हो रही प्राकृतिक आपदाओं से जनजीवन व प्राणीजगत की रक्षा के लिए सभी स्वयंसेवकों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर वृक्ष बनने तक उनकी रक्षा करने का आह्वान किया lउन्होंने कहा कि हमें पौध निर्माण करके सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर उनको वृक्षमित्रों व पर्यावरण प्रेमियों के समूह को गोद देना चाहिए l प्रशिक्षणार्थियों सहित सह प्रांत कार्यवाह रमेश चंद्र पारीक, वर्गाधिकारी चैन सिंह राठौर, सह विभाग प्रचारक चैतन्य प्रकाश, जिला प्रचारक मोहन लाल, वर्ग कार्यवाह गिर्राज प्रसाद,सुरेश स्वामी,ताराचंद माहूर, दीपेश चंवरिया,रतनलाल नामा सहित अनेक कार्यकर्ता व स्वयंसेवक उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button