ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमनोरंजन

Madhya Pradesh News वट सावित्री पूनम पूर्णिमा उल्लास से मना पति के लंबी उम्र की कामना की

रिपोर्टर आरती पवार बुरहानपुर  मध्यप्रदेश 

बुरहानपुर   सिंधीपुरा दुर्गा मैदान में वट सावत्री पूनम पूर्णिमा के अवसर पर वट सावित्री माता की वट वृक्ष के चबूतरे पर बैठकर की। प्रातः काल से ही रंग बिरंगी साड़ियों परिधानों से सुसज्जित हो महिलाओ का आना शुरु हो गया था। आधुनिक युग में भी महिलाएं पूजा, उपवास की इस परंपरा को जीवित रखी हुई है। सामुहिक रूप से की जानें वाली वट पूजा महिलाओं में एकता का संदेश देती है। पूजा के माध्यम से सनातन परंपराओं का सम्मान कर पति के लम्बी आयु की कामना करना सनातन धर्म के अलावा अन्य धर्मों में कम ही देखने को मिलता है।

वट सावित्री पूर्णिमा पर महिलाओं द्वारा वट वृक्ष की पूजा कर धागे सूती घागे को चारो और से लपेटकर पति के लम्बी उम्र का वरदान मांग कर घर में सुख समृद्धि बनी रहे प्रार्थना करना बहुत ही सुंदर और आस्था पवित्रता के वातावरण को निर्मित करता है। वट सावित्री पूर्णिमा हिन्दू परंपरा में महिलाओ के लिए विशेष महत्व रखती है और इसे बड़े धार्मिक आनंद के साथ मनाया जाता है। आरती चौकसे, आरती पवार, आशा ठाकुर ने बताया सावित्री पूर्णिमा के दिन, महिलाएं वट वृक्ष की पूजा पतिव्रता धर्म का पालन कर पति के लंबी आयु की कामना कर सुख-समृद्धि के लिए इस पूजा करती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button