ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमनोरंजन

शिवपुरी मध्य प्रदेश भारतीय किसान संघ तहसील बैराड़ की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

रिपोर्टर नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश

भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी गठन के बाद आज तहसील की नवीन कार्यकारिणी का गठन बैराड़ नगर के गहना मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। गुरूवार को दोपहर 1 बजे नगर के गहना मैरिज गार्डन में भारत माता और भगवान बलराम सहित संगठन के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कल्याण सिंह यादव संभागीय अध्यक्ष भारतीय किसान संघ ग्वालियर व जिलाध्यक्ष बृजेश धाकड़ उपस्थित रहे।
इस दौरान संभागीय अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव ने कहा कि किसान स्वयं की बजह से आज शोषित हो रहा है जब तक किसान मौन रहेगा तब तक किसान की हालात सुधरने बाली नही है चाहे समस्या खाद-बीज की हो, तहसील की हो, बिजली की समस्या हो या किसी भी शासन प्रशासन के कार्यों में आज किसान अपने कार्यों के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ती है किसान पंच से लेकर सरपंच बनाता है लेकिन फिर भी आज समस्या का सामना करना पड़ता है धरती पर अन्न का उत्पादन करने बाला किसान है जो इस प्रथ्वी पर जनमानस का पेट भरता है किसान एकत्रित नही है जब तक एकत्रित नही होगा शोषण होना तय है किसान संघ का कार्य है किसानों को एकत्रित कर किसानों के माध्यम से ही उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उनको समाधान करना है। किसान संघ ने किसानों की समस्याओं की कई लड़ाईओं को लड़कर जीत हासिल की है और समाधान किया है। किसान शक्ति जब भी जागी है तब तब सारी समस्याओं को भगया है हमें अपनी आवाज को ताकत से राखने की आवश्यकता है इसी उद्देश्य से आज किसान संघ की बैराड़ की कार्यकारिणी का

गठन का आयोजन किया गया।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ बृजेश धाकड़ ने संगठनात्मक बिषय के बारे मे़ कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों के लिए किसानों द्वारा चलाए जाने पर गैर राजनीतिक अखिल भारतीय राष्ट्रवादी संगठन है जो सदैव किसान हित की लड़ाई लड़ता है
इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, किसान युवा वाहिनी जिला संयोजक अभय प्रताप सिह, शिवपुरी तहसील अध्यक्ष राजू जाटव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकरिणी की घोषणा की गई जिसमें तहसील अध्यक्ष के रूप राजकुमार रावत, तहसील मंत्री शिशुपाल यादव, तहसील, बरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश धाकड़, तहसील उपाध्यक्ष राजेंद्र धाकड़,प्रदीप धाकड़ सह मंत्री, आदेश बालौठिया सह मीडिया प्रभारी, कार्यालय मंत्री गजेन्द्र यादव भौराना, नगर अध्यक्ष के रूप जितेंद्र रावत, दंगल नगर मंत्री, बहादुर सिंह सह मंत्री, बहादुर सिंह सह उपाध्यक्ष, ललित मुदगल नगर मीडिया प्रभारी, जैविक कार्यकरिणी में जैविक प्रमुख केशव यादव भिलौड़ी, युवा वाहिनी अध्यक्ष आदित्य धाकड़ सहित सदस्यों, सूरज पाल युवा वाहिनी मंत्री सहित मातृशक्ति के रूप में भारतीय किसान संघ की तहसील संयोजिका के रूप में श्रीमती रमासिंह को बना कर सैंकड़ो सदस्यों को भारतीय किसान संघ की ज़िम्मेदारी सौपी गई।

कार्यक्रम के दौरान तहसील व बिजली विभाग का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बैराड़ की कार्यकारिणी और सैंकडों की संख्या मेें किसान 11 सूत्रीय मांगो को लेकर बैराड़ तहसील पर पहुंचे और तहसील का घेराव किया और किसानों की मांगो को लेकर तहसीलदार बैराड़ को मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही चेतावनी देते हुये आवेदन के माध्यम से कहा कि जल्द से जल्द उनकी मांगो को पूरा नही किया गया तो किसान संघ आंदोलन करेगा। इसके साथ ही किसानों का आए दिन बिजली की समस्या हो रही है आए दिनो किसानो से बसूली और कई तरह से किसानों को परेशान करने को लेकर विद्युत केंद्र बैराड़ को घेरकर व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए और किसानों की समस्या को खत्म करने की मांग मौखिक रूप से रखी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button