IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अब मरीज स्वयं बना सकेंगे क्यूआर कोड स्कैन करके अपनी ओपीडी पर्ची

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा सीहोर मध्यप्रदेश

 जिला चिकित्सालय सिविल अस्पताल आष्टा भेरुंदा एवं इछावर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामपुर एवं बुधनी में मरीजों को अब ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी इन अस्पतालों में संचालित ई हॉस्पिटल में नवीन क्यूआर कोड मॉडल जोड़ा गया है इस क्यूआर कोड के माध्यम से मरीज एवम परिजन मोबाइल से क्यूआर स्कैन करके क्यूआर पर अपनी जानकारी भरकर ओपीडी पर्ची का टोकन प्राप्त कर सकते हैं तथा टोकन पंजीयन काउंटर पर बताकर ओपीडी पर्ची की प्रिंट ले सकते हैं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसके डेहरिया ने बताया कि इससे मरीजों को लाइन में लगने से मुक्ति मिलेगी तथा समय की बचत होगी क्यूआर कोर्ट के माध्यम से मरीज तथा परिजन अपना आभा आईडी भी बना सकते हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button