IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News जनपद अमरोहा के थाना  देहात पुलिस द्वारा मोबाइल, परचून व कपडे की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर 03 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया हुआ माल व कूमल करने का सामान बरामद।

रिपोर्टर मोहित अमरोहा उत्तर प्रदेश
थाना अमरोहा देहात पुलिस द्वारा दिनांक 22 जून की रात्रि  में सुबोध नगर रेलवे स्टेशन के पास तीन दुकानो में हुई चोरी की घटना का खुलासा कर 03 चोरों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ सामान व कूमल करने का सामान बरामद हुआ  कल दिनांक 2 जून की रात्रि थाना अमरोहा देहात पुलिस द्वारा सूचना पर मिनी स्टेडियम तिराहे के पास से 03 शातिर चोर 1. चन्द्रसेन पुत्र स्व0 केसरी निवासी डांक बंगला थाना अमरोहा नगर जनपद अमरोहा 2. गौरव जाटव पुत्र स्व0 राधे श्याम निवासी डांक बंगला थाना अमरोहा नगर जनपद अमरोहा व 3. महेश पुत्र गंगाराम सिहं निवासी मौ0 जय ओमनगर थाना अमरोहा नगर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से  22 मई की रात्रि में मोहल्ला सुबोध नगर रेलवे स्टेशन के पास कूमल लगाकर तीन दुकानो से चोरी किया हुआ चार प्लास्टिक के कट्टों में परचून व मोबाइल का सामान व कपडे व एक बैंग मे कूमल लगाने का सामान बरामद  हुआ
पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक 22 जून की रात्रि में हम तीनो द्वारा मौ0 सुबोध नगर रेलवे स्टेशन के पास तीन दुकानो मे कूमल लगा कर चोरी की गयी थी, गल्ले से 14300 रुपये मिले थे जो हम तीनो लोगो ने आपस मे बांट लिए थे जो जुए तथा शराब और शौक मौज करने मे खर्च हो गये । बरामद हुआ परचून, मोबाईल का सामान व कपडे उसी चोरी की घटना से सम्बन्धित है । आज हम तीनो मोहल्ला पुष्कर नगर मे कूमल लगा कर चोरी करने की फिराक मे थे  थाना देहात प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह  ने बताया नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की   जाएगी
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button