IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News भदोही में 5 लाख के गहनों के साथ चोर गिरफ्तार 

गहनों की साफ सफाई के बहाने करते थे चोरी, बिहार के रहने वाले हैं तीनों शातिर

   रिपोर्टर गुफरान खान भदोही उत्तर प्रदेश

 भदोही   में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के गहनों की साफ सफाई करने के बहाने जेवरात चोरी व ठगी करते थे। पुलिस ने 5 लाख की कीमत के जेवरात के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए शातिर चोर बिहार के रहने वाले हैं।बताया जाता है कि जिन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को गहने साफ सफाई करने को बोलते थे और जब महिलाएं गहनों की सफाई कराती थीं तो या तो उनको चकमा देकर भाग जाते थे या फिर साफ करने के बाद कपड़े में हल्दी में लपेटकर गहने रखने की बात कहकर गहने बदल लेते थेभदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर गहनों की सफाई के बहाने शातिर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच और गोपीगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार के रहने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि चोरों के पास से 5 लाख रुपये की कीमत के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी के बिहार राज्य के बेगूसराय के रहने वाले हैं, जिसमें संतोष शाह, कृष्णा शाह और नीतीश कुमार शामिल हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button