IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News ग्राम पंचायत चुरका में सरपंच-पति एवं सचिव कर रहै मनमानी

दिनदहाड़े चल रही जेसीबी, उच्च अधिकारी क्यों है खामौश

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

 जिला सिवनी के अंतर्गत वाले जनपद पंचायत लखनादौन की ग्राम पंचायत चुरका के ग्राम राना मे सरपंच-पति एवं सचिव ग्राम पंचायत में अपनी मनमर्जी कर रहैं एवं शासकीय योजनाओं की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहै हैं।
एक तरफ शासन प्रशासन गरीब हितेषी अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और एक तरफ सरपंच-पति एवं सचिव मनरेगा कार्यों में जेसीबी चलाकर गरीबों को मिलने वाले रोजगार से वंचित किया जा रहा है।

असल में क्या है पूरा मामला जानिए :-
जनपद पंचायत लखनादौन के अंतर्गत वाली ग्राम पंचायत चुरका के ग्राम राना में तालाब विस्तारीकरण एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा, जिसमें हमको सूत्रों के हवाले से खबर मिली थी कि तालाब के काम में जेसीबी चलाई जा रही है,जब हम हमारी टीम के साथ राना पहुंचे तो हमने देखा कि जेसीबी के माध्यम से काम हो रहा था एवं सूत्रों से मिली जानकारी सही पाई गई,जब हमने पूरी सच्चाई जानना चाहा तो वहां पर काम कर रहे मजदूरों ने हमें बताया कि इसके पहले भी इस तालाब पर जेसीबी चलाई जा चुकी है, इसके बाद जब हमने मजदूरों से काम की मजदूरी के बारे में जानना चाहा तो वहां पर काम कर रहीं मायाबाई,सुखबती बाई एवं अन्य मजदूरों ने जो बात बताई उसको सुनकर हमारा मन विचलित हो गया,काम कर रहै मजदूरों ने हमें बताया गया की हमें तो सिर्फ 120-130 एवं 150 की मजदूरी मिलती है,

जबकि वर्तमान में शासन के निर्देशानुसार 204 रूपये मिलना चाहिए परन्तु ग्राम पंचायत के सचिव-सरपंच पति की मिली भगत से उनकी हिस्से की मिलने वाली मजदूरी खुद डकारने में लगे हैं। अब देखना यह है कि लखनादौन मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ऐसे भ्रष्ट सचिव एवं सरपंच सरपंच-पति पर क्या कार्रवाई करते हैं या बड़ी रकम सरपंच-पति एवं सचिव से लेकर मामले को दबाने की कोशिश करते है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button